आगामी चुनाव की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने त्रिपुरा आएंगे जेपी नड्डा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आगामी चुनाव की तैयारी के लिए कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने त्रिपुरा आएंगे जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा दो दिवसीय त्रिपुरा यात्रा के लिए 27 अगस्त

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा दो दिवसीय त्रिपुरा यात्रा के लिए 27 अगस्त को अगरतला पहुंचेंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को यह जानकारी दी। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए नड्डा की यह यात्रा अहम मानी जा रही है।
2023 चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं की तैयारियों का जायजा लेंगे नड्डा
भाजपा की प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष एवं सांसद रेबती त्रिपुरा ने कहा, ‘‘ नड्डा 2023 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने त्रिपुरा आ रहे हैं।’’ भाजपा अध्यक्ष इस दौरान पदाधिकारियों और कोर कमेटी की एक बैठक की अध्यक्षता भी कर सकते हैं।
राज्य में नड्डा के लिए रैली आयोजित करेगी प्रदेश ईकाई
रेबती ने कहा, ‘‘ हम एक रैली आयोजित करने की भी कोशिश कर रह हैं, जिसे नड्डा संबोधित करेंगे।’’मुख्यमंत्री माणिक साहा ने हाल ही में नई दिल्ली में नड्डा से मुलाकात की थी और उन्हें राज्य के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी थी। इससे पहले कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण नड्डा दो बार राज्य का दौरा रद्द कर चुके हैं।
आपको बता दे की नड्डा आगामी चुनाव के लिए राज्य के राजनीतिक हालात भी देखेंगे। भाजपा ने वामपंथ के 30 साल के शासन को उखाड़कर सत्ता पर कब्जा किया था।  राज्य में कुछ माह पहले ही सियासी परिवर्तन किया गय़ा हैं। एक तरफ जंहा असंतुष्टों को मनाने के लिए माणिक साहा को राज्य की कमान सौंपी गई , वही अपना जनाधार मजबूत करने के लिए विस्तार करने की जुगत में लगी हैं। भाजपा के लिए त्रिपुरा में वामदल, कांग्रेस के साथ ही तृणमूल कांग्रेस भी चुनौती देगी। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।