गोवा में पहली बार जेपी नड्डा CAA समर्थक रैली को करेंगे संबोधित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गोवा में पहली बार जेपी नड्डा CAA समर्थक रैली को करेंगे संबोधित

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा गोवा में पहली बार नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा गोवा में पहली बार नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में एक रैली को संबोधित करने वाले हैं। यह जानकारी पार्टी के राज्य महासचिव सदानंद शेट तानावडे ने दी। तानावडे ने  कहा, “पणजी में हमारी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सीएए के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में करीब 20,000 से 25,000 पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। नड्डा जी सीएए के बारे में बताएंगे और कांग्रेस द्वारा किए जा रहे गलत प्रचार का पर्दाफाश करेंगे।” 

दिल्ली, हरियाणा, बिहार समेत कई राज्यों में ठंड से मिली राहत, कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 19 ट्रेनें लेट

पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह भी कहा कि ऐसी संभावना है कि गोवा से लौटने से पहले नड्डा भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर भी चर्चा करेंगे। पदाधिकारी ने कहा, “नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए हमारी आंतरिक प्रक्रिया पूरी होने वाली है। इस संबंध में हुई प्रगति के बारे हम उन्हें बताएंगे। अगले सप्ताह तक नियुक्ति होगी।” वर्तमान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद विनय तेंदुलकर हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।