जेपी नड्डा ने भाबेश कलिता को नियुक्त किया असम BJP का अध्यक्ष - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जेपी नड्डा ने भाबेश कलिता को नियुक्त किया असम BJP का अध्यक्ष

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भाबेश कलिता को नियुक्ति किया। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से

असम के कामरूप जिले की रंगिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक भाबेश कलिता को बीजेपी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भाबेश कलिता की नियुक्ति को हरी झंडी दी। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी एक पत्र में यह जानकारी दी गई।
1624704770 bhavesh
भाबेश कलिता रंजीत कुमार दास की जगह लेंगे। हाल ही में संपन्न असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की थी और उसने लगातार दूसरी बार राज्य की सत्ता पर कब्जा जमाया। बीजेपी ने यह चुनाव रंजीत कुमार दास की अध्यक्षता में लड़ा था। दास को हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में बनी बीजेपी सरकार में पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया था।
वहीं बीजेपी ने शारदा देवी को पार्टी की मणिपुर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले वह प्रदेश बीजेपी की उपाध्यक्ष और प्रशिक्षण विभाग की मुखिया थीं। शारदा देवी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एस टिकेंद्र सिंह की जगह लेंगी। टिकेंद्र सिंह का इसी साल 13 मई को कोविड-19 संबंधी परेशानियों के बाद निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।