गांव और किसानों की मजबूती से ही झारखंड बनेगा समृद्ध : रघुवर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गांव और किसानों की मजबूती से ही झारखंड बनेगा समृद्ध : रघुवर

संबोधित करते हुए कहा कि गांवों के विकास और किसानों की आय दुगुनी होने से ही राज्य समृद्ध

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज कहा कि गांवों के विकास और किसानों की आय दुगुनी होने से ही राज्य समृद्ध बनेगा। श्री दास ने यहां तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय परिसर में आयोजित जन चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों के विकास और किसानों की आय दुगुनी होने से ही राज्य समृद्ध बनेगा और इस दिशा में उनकी सरकार लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि किसानों को साहूकारों से मुक्ति दिलाने के लिए सरकार वित्त वर्ष 2019-20 के बजट में मुख्यमंत्री कृषि आशिर्वाद योजना को पेश करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत किसानों को हर वर्ष खरीफ फसल के लिए प्रति एकड़ 5000 रुपये दिये जाएंगे। जिनकी जमीन एक एकड़ से कम है उन्हें भी न्यूनतम 5000 रुपये प्रतिवर्ष दिये जाएंगे। यह राशि उन्हें सीधे चेक के माध्यम से दी जायेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से राज्य के 22.76 लाख लघु एवं सीमांत किसान लाभांवित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।