झारखंड : जमशेदपुर में रविवार को जमकर हुआ बवाल, धार्मिक झंडे में मांस बांधे जाने के बाद बिगड़ा माहौल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

झारखंड : जमशेदपुर में रविवार को जमकर हुआ बवाल, धार्मिक झंडे में मांस बांधे जाने के बाद बिगड़ा माहौल

देशभर में रामनवमी पर हुए दंगे अभी तक खत्म भी नहीं हुए है।इतने में झारखंड से एक और

देशभर में रामनवमी पर हुए दंगे अभी तक खत्म भी नहीं हुए है।इतने में झारखंड से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार झारखंड जमशेदपुर में रविवार को जमकर हंगामा हुआ कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में शनिवार की रात धार्मिक ध्वज में मांस बंधे होने के बाद रविवार की शाम छह बजे माहौल बेकाबू हो गया। 
1681124701 untitled project 2023 04 10t125338.637

झारखंड में आपस में टकराएं 2 समुदाय

 इतना ही नहीं दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया, जिसके बाद पांच दुकानें और चार वाहन फूंक दिए गए। कहा जा रहा है कि इनमें तीन बाइक और एक टेंपो शामिल है। दोनों ओर से चार राउंड फायरिंग भी हुई, लेकिन गोली किसी को नहीं लगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने तीन राउंड फायरिंग भी की। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए धारा 144 लगा दी है। 

बता दें दोनों समुदायों दोनों ओर से रुक-रुक कर पुलिस को निशाना बनाते हुए कई बार पथराव किया गया। बता दें पथराव में एक मजिस्ट्रेट और पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल कार्यपालक दंडाधिकारी जयप्रकाश करमाली को टीएमएच में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। सुतों के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही सिटी एसपी के विजय शंकर, तत्कालीन एसडीओ पीयूष कुमार और तत्कालीन एसएसपी प्रभात कुमार व डीसी विजया जाधव मौके पर पहुंचे। हालंकि अभी तक इस मामले की जांच जारी है और आरोपियों को खोजै जा रहा है।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।