झारखंड के मनोनीत राज्यपाल राधाकृष्णन रांची पहुंचे, शनिवार को शपथ ग्रहण - Punjab Kesari
Girl in a jacket

झारखंड के मनोनीत राज्यपाल राधाकृष्णन रांची पहुंचे, शनिवार को शपथ ग्रहण

झारखंड के मनोनीत राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन शुक्रवार को यहां पहुंचे। वह शनिवार को पद की शपथ लेंगे।

झारखंड के मनोनीत राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन शुक्रवार को यहां पहुंचे। वह शनिवार को पद की शपथ लेंगे।
हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी अगवानी की और बाद में उन्हें ‘गार्ड आफ ऑनर’ दिया गया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत करते हुए ट्वीट किया, ‘‘जोहार आदरणीय सी पी राधाकृष्णन जी। नवनियुक्त राज्यपाल के रूप में झारखंड की वीर भूमि में आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।’’
राजभवन के आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि राधाकृष्णन शनिवार को दिन में साढ़े ग्यारह बजे पद की शपथ लेंगे। उन्हें राज्य के मुख्य न्यायाधीश राजभवन में शपथ दिलायेंगे।
इससे पूर्व शुक्रवार दोपहर राज्य के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस को मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों ने रांची हवाई अड्डे पर विदाई दी। वह महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गये। बैस महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।