Jharkhand: चंपई सोरेन की जगह Ramdas Soren बने मंत्री, ली मंत्री पद की शपथ
Girl in a jacket

Jharkhand: चंपई सोरेन की जगह Ramdas Soren बने मंत्री, ली मंत्री पद की शपथ

Ramdas Soren

Jharkhand: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक रामदास सोरेन ने शुक्रवार को हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने राज्य मंत्रिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की जगह ली है।

Highlights

  • चंपई सोरेन की जगह Ramdas Soren बने मंत्री
  • हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री पद ली शपथ
  • चंपई सोरेन ने 3 जुलाई को छोड़ा मुख्यमंत्री पद

चंपई सोरेन की जगह Ramdas Soren ली मंत्री पद की शपथ

झारखंड(Jharkhand) मुक्ति मोर्चा के विधायक रामदास सोरेन(Ramdas Soren) ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झामुमो नीत गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं और कई सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में रामदास सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Image

क्या है उनकी ऐतिहासिक राजनीति?

रामदास सोरेन(Ramdas Soren) ने 2009 और 2019 में विधानसभा चुनाव जीत हासिल की थी और वह झामुमो की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के अध्यक्ष भी हैं। वह झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन और चंपई सोरेन के साथ झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका में रहे। झारखंड आंदोलन के दौरान उन्हें कई बार गिरफ्तार किया गया और उन्हें कोल्हान क्षेत्र के प्रभावशाली नेताओं में से एक माना जाता है।

Image

चंपई सोरेन के इस्तीफे के बाद रामदास को राज्य मंत्रिमंडल में किया गया शामिल

चंपई सोरेन ने बुधवार को मंत्री और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद रामदास सोरेन को राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। चंपई आज दोपहर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। चंपई ने दावा किया था कि राज्य सरकार की ‘‘वर्तमान कार्यशैली और नीतियों’’ ने उन्हें उस पार्टी को छोड़ने के लिए मजबूर किया, जिसकी उन्होंने कई वर्षों तक सेवा की। ईडी ने झामुमो के नेता हेमंत सोरेन को जनवरी में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के कुछ ही देर बाद गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद दो फरवरी को चंपई झारखंड के मुख्यमंत्री बने।

Image

चंपई सोरेन ने 3 जुलाई को छोड़ा मुख्यमंत्री पद

हेमंत सोरेन के जमानत पर रिहा होने के बाद चंपई ने तीन जुलाई को मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया था और चार जुलाई को सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। चंपई ने 28 अगस्त को राज्य विधानसभा के सदस्य और झारखंड(Jharkhand) के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन को लिखे पत्र में वरिष्ठ आदिवासी नेता ने कहा कि झामुमो की वर्तमान कार्यशैली से व्यथित होकर उन्हें पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Champai Soren resigned from Chief Minister Hemant Soren will be CM JMM Ranchi | चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, जानिए कितने दिन तक रहे CM?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + thirteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।