Jharkhand: पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के बीच घायल हुआ थाना प्रभारी
Girl in a jacket

Jharkhand: पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के बीच घायल हुआ थाना प्रभारी

Jharkhand के गढ़वा जिले के रंका में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़। नक्सलियों के बीच हुई गोलीबारी में रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा घायल हो गये। गोलीबारी में 2 नक्सली मारे गये।

police 3

Highlights:

  • नक्सलियों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई
  • बुलेट प्रूफ जैकेट पहनने के कारण सीने में लगी गोली का असर नहीं हुआ
  • ढेंगुरा गांव के जंगल में नक्सलियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी
  • नक्सलियों के शवों को खोजने के लिए पुलिस जंगल में सर्च चला रही है

हालांकि नक्सलियों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उनके शव बरामद नहीं हुए हैं। थाना प्रभारी को दो गोलियां लगी हैं। एक गोली सीने में और दूसरी बांह पर। हालांकि बुलेट प्रूफ जैकेट पहनने के कारण सीने में लगी गोली का असर नहीं हुआ। बांह पर गोली के कारण वो घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए रांची रिम्स लाया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है।

झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) नामक प्रतिबंधित संगठन के नक्सलियों से मुठभेड़ की यह घटना सोमवार अहले सुबह की बताई जा रही है। बताया गया कि रंका थाना क्षेत्र के ढेंगुरा गांव के जंगल में नक्सलियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर रंका थाना प्रभारी पुलिस बले के साथ ढेंगुरा जंगल पहुंचे। पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस बल ने भी मोर्चा लेकर गोलियां चलाईं।

नक्सलियों के शवों को खोजने के लिए तीन थानों रंका, रमकंडा और चीनियां की पुलिस जंगल में सर्च चला रही है। एसपी गढ़वा दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को मुठभेड़ के दौरान कलाई में गोली लगी है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + twelve =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।