Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को राज्य विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के बाद वापस ईडी कार्यालय लाया गया है। इस दौरान कोर्ट की अनुमति के बाद हेमंत सोरेने आज चंपई सोरेन के फ्लोर टेस्ट में शामिल हुए थे।
फ्लोर टेस्ट में चंपई सोरेन ने 47 वोट हासिल किए
झारखंड के मुख़्यमंत्री चंपई सोरेन आज झारखंड विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में अपना बहुमत साबित किए हैं। इस दौरान उन्होंने 47 वोट हासिल किए हैं। इस फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायक विधानसभा पहुचें।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।