झारखंड: अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

झारखंड: अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन पर गहरा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोरेन ने कहा, ‘‘श्री हाजी हुसैन अंसारी साहब के निधन से अत्यंत आहत हूं। हाजी साहब ने झारखंड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी। वे सरल स्वभाव वाले जननेता थे।
परमात्मा हाजी साहब की आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को दु:ख की इस घडी को सहन करने की शक्ति दें। उल्लेखनीय है कि झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का आज यहां निधन हो गया है।
उन्हें कुछ दिनों पहले ही कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद इलाज के लिए रांची के मेदांता में भर्ती कराया गया था। आपको बता दें कि हाजी हुसैन अंसारी जेएमएम के कद्दावर नेता थे और मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। हाजी हुसैन शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन के काफी करीबी माने जाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।