हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में झारखंडी संस्कृति की झलक, कोहबर कला से सजा मंच - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में झारखंडी संस्कृति की झलक, कोहबर कला से सजा मंच

हेमंत सोरेन शपथ ग्रहण के लिए जाने से पहले अपनी परंपराओं का पालन करते हुए अपने माता-पिता का

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में झारखंडी संस्कृति की झलक देखने को मिली है। हेमंत शपथ-ग्रहण के लिए जाने से पहले अपनी परंपराओं का पालन करते हुए अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के आवास पहुंचे। हेमंत ने रविवार अपराह्न् दो बजे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लिया। 
1577612802 hemant soren oath
इसके लिए राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मंच की बात करें तो यहां झारखंड की कोहबर कला के साथ ही झारखंडी कला-संस्कृति को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। मंच को पूरी तरह कोहबर कला (पेंटिंग) से सजाया गया। 
1577613199 soren oath stage
सोरेन ने शपथ-ग्रहण से पहले अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेने अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के आवास पहुंचे। रांची के मोरहाबादी मैदान में हेमंत सोरेन ने राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।