उत्तर प्रदेश की राह पर झारखण्ड सरकार, अब मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तर प्रदेश की राह पर झारखण्ड सरकार, अब मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य

NULL

रांची : झारखंड की मानव संसाधन विकास मंत्री नीरा यादव ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश की तरह झारखंड में भी सभी स्कूलों और मदरसों में राष्ट्रगान को अनिवार्य किया जायेगा। इसके लिए कानून बनाया जायेगा। हालांकि, मंत्री ने इसे लागू करने की कोई तारीख तय करने से इनकार किया, लेकिन, ऐसा माना जा रहा है कि 15 नवंबर (झारखंड राज्य स्थापना दिवस) तक इसकी अधिसूचना जारी कर दी जायेगी।

उन्होंने कहा कि अगले सत्र से झारखंड के स्कूल-कॉलेजों में शिक्षण और भी बेहतर होगा। हाई स्कूल के लिए 22 हजार शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विश्वविद्यालयों में भी शिक्षक नियुक्त किये जा रहे हैं। चाईबासा में परिसंपत्तियों का वितरण करने के बाद लौटते समय जमशेदपुर के सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा में जो सुधार कार्य हुए हैं, स्थापना दिवस पर उस पर एक विस्तृत रिपोर्ट पेश की जायेगी। श्रीमती यादव ने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों को अनुबंधित शिक्षकों के भुगतान के लिए राशि भेज दी गयी है।

नीरा यादव ने कहा कि हर प्रखंड के एक स्कूल को आदर्श बनाया जायेगा. इसके लिए सर्वे का काम चल रहा है। आदर्श स्कूल में किचन सेट, शौचालय, पुस्तकालय, कंप्यूटर, स्मार्ट क्लास समेत सारी सुविधाएं होंगी. आदर्श स्कूल में शिक्षकों की कमी नहीं रहेगी। आधा किमी की दूरी पर दूसरा स्कूल है, तो उसे भी उसी में मर्ज कर दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।