झारखंड चुनाव : जेएमएम गठबंधन आगे, कांग्रेस ने बाबूलाल मरांडी से की बात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

झारखंड चुनाव : जेएमएम गठबंधन आगे, कांग्रेस ने बाबूलाल मरांडी से की बात

झारखंड में सरकार बनाने की कोशिश में कांग्रेस कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है, क्योंकि प्रदेश विधानसभा

झारखंड में सरकार बनाने की कोशिश में कांग्रेस कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है, क्योंकि प्रदेश विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानों में कांग्रेस-झामुमो-राजद गठबंधन को भाजपा के मुकाबले अधिक सीटों पर बढ़त बनी हुई है। कांग्रेस ने पूर्व सहयोगी बाबूलाल मरांडी से बात की है। 

रघुवर दास ने किया दावा, कहा- झारखंड में बनेगी भाजपा की सरकार

मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) चार सीटों पर आगे चल रही है। सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि झाविमो ने कांग्रेस नेताओं को अभी तक कोई आश्वासन नहीं दिया है, लेकिन उन्होंने कहा है कि चुनाव के अंतिम परिणाम आने पर ही पार्टी बातचीत करेगी। 
चुनाव के अंतिम परिणाम आने में अभी देर है, लेकिन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय पर पटाखों और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न शुरू हो गया है। हालांकि कांग्रेस के कई नेता बहरहाल सरकार बनाने के लिए 41 सीटों का जादुई आंकड़ा हासिल करने को लेकर पशोपेश में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।