Jharkhand: कोल्हान में IED ब्लास्ट में CRPF के असिस्टेंट कमांडर घायल, एयरलिफ्ट कर रांची लाए गए - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Jharkhand: कोल्हान में IED ब्लास्ट में CRPF के असिस्टेंट कमांडर घायल, एयरलिफ्ट कर रांची लाए गए

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के कोल्हान वन प्रमंडल में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुए IED

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के कोल्हान वन प्रमंडल में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुए IED ब्लास्ट की चपेट में आकर सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेट चंद्र प्रताप तिवारी जख्मी हो गए। घटना के तुरंत बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रांची स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया है। IED विस्फोट सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे कोल्हान वन प्रभाग के टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका गांव के पास एक जंगल में हुआ।
पश्चिमी सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि घायल असिस्टेंट कमांडेंट का इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। इससे पहले 17 जुलाई को कोल्हान वन प्रभाग के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाथीबुरू और कुइदा के बीच एक कच्ची सड़क पर IED विस्फोट में सीआरपीएफ की 60वीं बटालियन के एक अधिकारी देवेंद्र कुमार घायल हो गए थे।
नक्सलियों ने पूरे कोल्हान प्रमंडल में कई स्थानों पर IED और विस्फोटक बिछा रखे हैं। पुलिस और सीआरपीएफ ने पिछले छह महीने के दौरान इस इलाके से बड़ी तादाद में IED बरामद भी किए हैं। हालांकि इन अभियानों के विस्फोटों में अब तक डेढ़ दर्जन से अधिक सीआरपीएफ जवान घायल हो गए हैं और लगभग एक दर्जन ग्रामीण मारे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।