बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के लिए झारखंड के CM हेमंत सोरेन हुए रवाना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के लिए झारखंड के CM हेमंत सोरेन हुए रवाना

बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दूसरी बैठक में शामिल होने के लिए सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत

बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दूसरी बैठक में शामिल होने के लिए सोमवार को  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रवाना हो गए।न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर काम शुरू करने और 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से एकजुट होकर मुकाबला करने के लिए संयुक्त योजना घोषित करने के वास्ते कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) सहित 26 विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं को दो दिवसीय बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है। सोरेन का 18 जुलाई को रांची लौटने का कार्यक्रम है।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शामिल
पटना में 23 जून को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विपक्षी दलों की एकजुटता के लिए आयोजित पिछली बैठक में 15 दल शामिल हुए थे।बैठक में जिन शीर्ष नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है उनमें कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।