झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार, बोले- मेरी 200 बहनों की मदद करें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

झारखंड : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई मदद की गुहार, बोले- मेरी 200 बहनों की मदद करें

मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि तमिलनाडु के तिरुपुर स्थित गारमेंट फैक्ट्री में चाईबासा की युवतियों से जबरन

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से राज्य की 200 महिलाओं की मदद करने का आग्रह किया है। एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से कहा, ‘‘झारखंड की मेरी इन 200 बहनों की तत्काल सहायता करें। उनसे काम लेने वाले उनके साथ अमानवीय व्यवहार कर रहें हैं।’’
मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि तमिलनाडु के तिरुपुर स्थित गारमेंट फैक्ट्री में चाईबासा की युवतियों से जबरन काम लिया जा रहा है। उनके साथ मारपीट की जा रही है। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।