झारखंड : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से Tajia में ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत, 9 की हालत गंभीर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

झारखंड : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से Tajia में ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत, 9 की हालत गंभीर

झारखंड के बोकारो जिले के पेटरवार में मुहर्रम के जुलूस के दौरान शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया

झारखंड के बोकारो जिले के पेटरवार में मुहर्रम के जुलूस के दौरान शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली के तार से मुहर्रम का ताजिया सट जाने से फैले करंट की वजह से करीब एक दर्जन लोग झुलस गए। इनमें से 4 की मौत हो गई है, जबकि अन्य 9 की हालत गंभीर है।
लोगों में मची भगदड़ 
पेटरवार प्रखंड के खेतको गांव में शनिवार को मुहर्रम का जुलूस निकालने की तैयारी चल रही थी। इसके लिए काफी ऊंचाई वाला ताजिया बनाया गया था। ताजिए को कंधों पर उठाने के दौरान वह 11 हजार वोल्ट वाले तार से सट गया और कंरट फैल गया। इस दौरान साउंड सिस्टम के लिए रखी गई बैटरी भी ब्लास्ट कर गई। वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। जुलूस में मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई।
सभी घायलों को हॉस्पिटल में कराया दाखिल 
मृतकों के नाम खेतको गांव के आसिफ रजा, एनामुल, गुलाम हसन और साजिद अंसारी बताए गए हैं। झुलसे लोगों में सलाउद्दीन अंसारी, इब्राहिम अंसारी, लाल मोहम्मद, फिरदौस अंसारी, मेहताब अंसारी, आरिफ अंसारी, शहबाज अंसारी, मुजीबुल अंसारी, साकिब अंसारी शामिल हैं। सभी घायलों को बोकारो के जनरल हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।