झारखंड विधानसभा चुनाव : PM मोदी ने मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान का किया आग्रह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

झारखंड विधानसभा चुनाव : PM मोदी ने मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान का किया आग्रह

झारखंड विधानसभा चुनावों के तीसरे चरण में 32 महिला समेत कुल 309 उम्मीदवार अपना भाज्ञ आजमा रहे है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को झारखंड में विधानसभा चुनावों के तीसरे चरण में 17 सीटों पर हो रहे चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘झारखंड में आज तीसरे चरण का मतदान होगा। सभी मतदाताओं से आज हो रहे चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान का आग्रह करता हूं। मैं विशेषकर अपने युवा मित्रों से मतदान करने का आग्रह करता हूं।’’ 
झारखंड विधानसभा चुनावों के तीसरे चरण में 32 महिला समेत कुल 309 उम्मीदवार अपना भाज्ञ आजमा रहे है। इनके भागय का फैसला 12 दिसंबर 2019 को 5606743 मतदाता कर देंगे। इनमें 2932657 पुरुष, 2673991 महिला और 95 थर्ड जेंडर शामिल हैं। सबसे अधिक 31 प्रत्याशी ईचागढ़ और सबसे कम 12-12 प्रत्याशी रांची और कांके विधानसभा सीट के लिए हैं। 


बरकट्ठा, रामगढ़, रांची, हटिया और कांके सीट के लिए सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक और कोडरमा, बरही, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, बड़कागांव, धनवार, गोमियां, बेरमो, ईचागढ़, सिल्ली और खिजरी सीट के लिए सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा। 

गौरतलब है कि तीसरे चरण की 17 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में जिन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है उनमें शहरी विकास मंत्री सी. पी. सिंह, मानव संसाधन विकास मंत्री नीरा यादव, झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) सुप्रीमो सुदेश महतो शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − seven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।