झारखंड : अमित शाह बोले- अयोध्या में चार महीने के भीतर बनेगा भव्य राम मंदिर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

झारखंड : अमित शाह बोले- अयोध्या में चार महीने के भीतर बनेगा भव्य राम मंदिर

अमित शाह ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने झारखंड के

केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड की एक चुनावी रैली में सोमवार को विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने झारखंड के विकास के लिये बहुत कम काम किया और यह जानना चाहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाला झारखंड मुक्ति मोर्चा क्यों सत्ता में रहते हुए नक्सलवाद को खत्म नहीं कर पाया। 
एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यहां कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अलग झारखंड राज्य बनाया और मोदी सरकार ने नक्सलवाद को जमीन के 20 फुट नीचे दफनाने के बाद इसके विकास का काम किया। 

NRC के खिलाफ सड़क पर उतरीं ममता बनर्जी, बोलीं- अगर सबका साथ नहीं रहेगा तो सबका विकास कैसे होगा?

शाह ने अयोध्या में राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि चार महीने के भीतर अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। आगे शाह कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपनी पार्टी द्वारा किये गए विकास कार्यों का ब्योरा देना चाहिए। 
भाजपा नेता ने कहा कि झारखंड का साहेबगंज कभी एशिया और यूरोप में देशों के लिये व्यापार गलियारा हुआ करता था, लेकिन “कांग्रेस ने राज्य में अपने शासन के दौरान सभी व्यापारिक अवसरों को बर्बाद कर दिया।” उन्होंने कहा, “राहुल गांधी पूछते रहते हैं कि हम राज्य में अपनी रैलियों के दौरान कश्मीर (अनुच्छेद 370 को रद्द करने) का जिक्र क्यों करते हैं। उन्होंने इतालवी चश्मा पहन रखा है और उन्हें यह जानकारी नहीं है कि देश की रक्षा के लिये राज्य के युवा सीमा पर अपना खून बहाते हैं।” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।