त्रिकोणीय मुकाबले में उलझे जमुआ के भाजपा विधायक केदार हाजरा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

त्रिकोणीय मुकाबले में उलझे जमुआ के भाजपा विधायक केदार हाजरा

कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) से अशोक पासवान सहित अन्य उमीदवार भी चुनाव मैदान में हैं। इस सीट से

झारखंड में गिरिडीह जिले के जमुआ (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक केदार हाजरा इस बार के चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले में उलझ गए हैं। 
जमुआ विधानसभा क्षेत्र में 16 दिसंबर 2019 को होने वाले मतदान में 14 प्रत्याशियों के भाज्ञ का फैसला 292479 मतदाता करेंगे। इस बार यहां केदार हाजरा के सामने कांग्रेस से डॉ। मंजू कुमारी, झारखंड विकास मोर्चा से चंद्रिका महथा के बीच मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। प्रचार के अंतिम चरण में सभी उम्मीदवारों ने जीत सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी शक्ति लगा दी है। 
इस विधानसभा में ऑल झारखंड स्टूडेंट््स यूनियन (आजसू) से सत्यनारायण दास, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से रामचंद हाजरा, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) से केदार पासवान भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) से अशोक पासवान सहित अन्य उमीदवार भी चुनाव मैदान में हैं। इस सीट से दो निर्दलीय प्रदीप कुमार हाजरा और सीताराम पासवान भी भाज्ञ आजमा रहे हैं।
जमुआ विधानसभा से कांग्रेस के कद्दावर नेता तानेश्वर आजाद तीन बार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के बलदेव हाजरा तीन बार और शूकर रविदास दो बार विधायक रह चुके हैं। श्री केदार हाजरा ने वर्ष 2005 और वर्ष 2014 में भाजपा के टिकट से चुनाव जीता था। वहीं, वर्ष 2010 में चन्द्रिका महथा झाविमो के टिकट से चुनाव जीत चुके हैं। इस बार श्री हाजरा के सामने कांग्रेस की डॉ. मंजू कुमारी और झाविमो के चन्द्रिका महथा ताल ठोक रहे है। डॉ. मंजू कुमारी शूकर रविदास की पुत्री हैं। 
वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव के परिणाम पर गौर किया जाए तो श्री हाजरा 56027 मत हासिल कर झाविमो प्रत्याशी सत्यनारायण दास को पराजित किया था। श्री सत्यनारायण को 32927 वोट मिले थे, तब चन्द्रिका महथा झामुमो से चुनाव लड़कर पांचवें स्थान पर रहे थे। 
जमुआ विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी हमेशा दल बदलते रहे हैं, केवल श्री केदार हाजरा अकेले ऐसे नेता हैं, जिन्होंने अभी तक भाजपा की ही राजनीति की है। जहां तक प्रचार की बात है तो श्री हाजरा के पक्ष में भाजपा के केंद्रीय नेता प्रचार कर चुके है वही डॉ. मंजू कुमारी के पक्ष में भी कांग्रेस के कई बड़ नेता प्रचार कर चुके हैं। वहीं, भाकपा-माले के प्रत्याशी अशोक पासवान के पक्ष में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य प्रचार कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।