जमशेदपुर हिंसा : धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा पुलिस बल तैनात ,दो गुटों के बीच पथराव और आगजनी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जमशेदपुर हिंसा : धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा पुलिस बल तैनात ,दो गुटों के बीच पथराव और आगजनी

पिछले कुछ दिनों से धर्म की आड़ में उपद्रवियों ने शहर ,गॉव को दंगो की आग में झोक

पिछले कुछ दिनों से धर्म की आड़ में उपद्रवियों ने शहर ,गॉव को  दंगो की आग में झोक रखा है। साम्प्रदायिक दंगो के इस घटना क्रम में अब झारखंड में लपटे उठने  लगी है।  झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में एक धार्मिक झंडे के कथित अपमान को लेकर दो गुटों के बीच पथराव और आगजनी की घटना के बाद दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी गयी है।
उपद्रवियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े 
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार शाम को संघर्षरत दो गुटों ने दो दुकानें और एक ऑटो रिक्शा में आग लगा दी तथा पुलिस ने उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़।
अनुमंडल अधिकारी (धालभूम) पीयूष सिन्हा ने बताया कि धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी गयी है।’पुलिस के मुताबिक  इलाके में शनिवार रात से ही तनाव व्याप्त था जब एक स्थानीय संगठन के सदस्यों ने रामनवमी के झंडे पर मांस का एक टुकड़ लगा हुआ देखा था।
दो पक्षों के बीच पथराव और आगजनी 
रविवार शाम को स्थिति तब हिंसक हो गई जब एक दुकान में आग लगा दी गई। उसके बाद दोनों पक्षों ने एक -दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया।भीड़ ने एक ऑटोरिक्शा में भी आग लगा दी, जिसके कारण पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शास्त्रीनगर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।उन्होंने कहा, ‘‘स्थिति नियंत्रण में है और कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।