अटल और मोदी कैबिनेट के मजबूत स्तंभ थे जेटली - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अटल और मोदी कैबिनेट के मजबूत स्तंभ थे जेटली

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन

देहरादून : राज्यपाल बेबी रानी मौर्य व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने स्वर्गीय जेटली की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना प्रदान करने की कामना भी की है। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने अपने शोक संदेश में कहा कि अरूण जेटली एक लोकप्रिय नेता, कुशल प्रशासक, प्रखर वक्ता और प्रसिद्ध विधिवेत्ता थे। उन्होंने सार्वजनिक जीवन की प्रत्येक भूमिका में सदैव सर्वश्रेष्ठ आदर्शों का पालन किया। 
उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय  मंत्री अरुण जेटली के आकस्मिक निधन की खबर से स्तब्ध हूं। ईश्वर से प्रार्थना है दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। जेटली जी, अटल और मोदी जी की कैबिनेट के मजबूत स्तंभ थे। आर्थिक, कॉर्पोरेट और कानून के मामलों पर उनकी विशेषज्ञता की कमी देश को खलेगी। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि अरुण जेटली को हर राजनीतिक विषय पर अपने स्पष्ट विचारों एवं वाकपटुता के लिए जाना जाता था। 
जेटली जी सिद्धांतों के बड़े पक्के इंसान थे। उनका जीवन विलक्षण उपलब्धियों से भरा रहा। जेटली का राजनीतिक सफर एक विजेता योद्धा जैसा है, जिसमें उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह लोकतांत्रिक मूल्यों को संरक्षित करने के लिए अडिग रहे। वह सरकार में रहे हों या विपक्ष में, हमेशा लोकतांत्रित मूल्यों के लिए लड़े। विस अध्यक्ष ने उनके परिवारजनों एवं समर्थकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।