भगवान विष्णु का अवतार बताने वाले कल्कि महाराज के 40 आश्रमों पर IT की छापेमारी, 500 करोड़ की संपत्ति जब्त - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भगवान विष्णु का अवतार बताने वाले कल्कि महाराज के 40 आश्रमों पर IT की छापेमारी, 500 करोड़ की संपत्ति जब्त

खुद को विष्णु भगवान का खुद को विष्णु भगवान का 10वां अवतार बताने वाले कल्कि महाराज उर्फ विजय

खुद को विष्णु भगवान का खुद को विष्णु भगवान का 10वां अवतार बताने वाले कल्कि महाराज उर्फ विजय कुमार ने एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने वीडियो जारी कर अंग्रेजी में बयान दिया है कि मैं देश छोड़कर कहीं नहीं भाग रहा हूं.न ही हम कहीं और गए हैं। 
हम यहीं पर हैं और अपने श्रद्धालुओं को बताना चाहते हैं कि मेरा स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। न तो सरकार और न ही आईटी डिपार्टमेंट ने कहा है कि हमने देश छोड़ दिया। लेकिन यह मीडिया है जो कह रहा है कि हमने देश छोड़ दिया है। 
उल्लेखनीय है कि कल्कि महाराज के ठिकानों पर 300 आयकर विभाग के 300 अधिकारी छापेमारी कर रहे हैं। 500 करोड़ रुपए का मालिक कल्कि महाराज उर्फ विजय कुमार के 40 ठिकानों और आश्रम के ऊपर छापेमारी में 44 करोड़ों रुपए स् ज्यादा बरामद हुए हैं। आश्रम से 18 करोड़ रुपये के बराबर 25 लाख अमेरिकी डॉलर, 90 किलो सोना और विदेश में निवेश का भी पता चला है। कल्कि महाराज का काला साम्राज्य आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु से लेकर विदेशों तक फैला है।कल्कि महाराज उर्फ विजय कुमार ने 1980 में लोगों को वैकल्पिक शिक्षा मुहैया कराने के लिए जीवाश्रम नाम की संस्था बनाई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four − 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।