कांग्रेस के नेताओं को पार्टी छोड़ने से रोकना भाजपा का काम नहीं है: वाघेला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस के नेताओं को पार्टी छोड़ने से रोकना भाजपा का काम नहीं है: वाघेला

गुजरात के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीपसिंह वाघेला ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस के नेताओं को पार्टी छोड़कर

गुजरात के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीपसिंह वाघेला ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस के नेताओं को पार्टी छोड़कर जाने से रोकने की जिम्मेदारी कांग्रेस की है। वह राजस्थान के एक विधायक के उस दावे पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें विधायक ने कहा था कि गुजरात में दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के 10 विधायकों को प्रलोभन देने का प्रयास कर रही है।
काग्रेंस का दर्भाग्य कि उसका विधायकों पर नियंत्रण नही
वाघेला ने कहा, “मेरा मानना है कि अपने कार्यकर्ताओं पर नियंत्रण रखना किसी राजनीतिक दल और उसके नेतृत्व का दायित्व है। उन्हें अपने नेताओं को समय रहते दिशा निर्देश देना चाहिए और उनकी क्षमता का इस्तेमाल करना चाहिए। यह कांग्रेस का दुर्भाग्य है कि वह अपने कार्यकर्ताओं और विधायकों पर नियंत्रण नहीं रख पा रही है।”
पार्टी छोड़ने से रोकना काग्रेंस का काम हमारा नही
उन्होंने कहा कि पहले भी गुजरात में विपक्षी दल के विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में गए हैं। वाघेला ने कहा कि अपने विधायकों को पार्टी छोड़ने से रोकना “कांग्रेस का काम है, हमारा नहीं।” वाघेला ने यह भी कहा कि वर्तमान में कांग्रेस के विधायकों के लिए भाजपा में कोई “स्थान खाली नहीं है। 
काग्रेंस नेता ने लगाया था  10 विधायकों को प्रलोभन देने का आरोप
उन्होंने कहा, “कांग्रेस को अपने उन नेताओं को रोकने का प्रयास करना चाहिए जो समाज में एक स्थापित नाम हैं और उन्हें पार्टी छोड़ने की बजाय जनता के लिए काम करना चाहिए। सिरोही से निर्दलीय विधायक और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा ने आरोप लगाया था कि गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा, कांग्रेस के 10 विधायकों को प्रलोभन देने के प्रयास कर रही है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + nineteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।