मेघालय खदान में बाढ़ : भारतीय नौसेना के गोताखोर आज संयुक्त अभियान में होंगे शामिल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मेघालय खदान में बाढ़ : भारतीय नौसेना के गोताखोर आज संयुक्त अभियान में होंगे शामिल

मेघालय में एक कोयला खदान में बाढ़ में 13 दिसंबर से फंसे 15 खनिकों को बचाने के अभियान

मेघालय में एक कोयला खदान में बाढ़ में 13 दिसम्बर से फंसे 15 खनिकों को बचाने के अभियान में शनिवार को भारतीय नौसेना भी शामिल होगी। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। नौसेना के प्रवक्ता ने एक ट्वीट में कहा कि आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम से 15 सदस्यीय गोताखोर टीम शनिवार की सुबह पूर्वी जयंतिया पर्वतीय जिले के सुदूरवर्ती लुम्थारी गांव पहुंचेगी।

उन्होंने कहा, ”यह टीम विशेष रूप से डाइविंग उपकरण ले जा रही है, जिसमें पानी के भीतर खोज करने में रिमोट संचालित वाहन शामिल हैं।” पंप निर्माता कंपनी किर्लोस्कर बदर्स लिमिटेड और कोल इंडिया ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से मेघालय के उस सुदूरवर्ती कोयला खदान के लिये 18 हाई पावर पंप रवाना किये हैं, जहां 15 खनिक फंसे हुए हैं।

Meghalaya

मेघालय की एक खदान में फंसे मजदूरों को बचाने के लिए ओडिशा दमकल विभाग टीम रवाना

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वायुसेना ने भुवनेश्वर से विमान के जरिये 10 पंप पहुंचाये। इस बीच भुवनेश्वर से मिली एक रिपोर्ट के अनुसार ओडिशा दमकल सेवा की 20 सदस्यीय टीम उपकरणों के साथ शुक्रवार को शिलांग के लिये रवाना हो गयी।

उपकरणों में हाई पावर पंप, हाईटेक उपकरण और तलाशी एवं बचाव अभियान में स्थानीय प्रशासन के लिये मददगार कई गैजेट शामिल हैं। मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने कोयला खदान मुद्दे पर राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।