चीन सीमा गतिरोध : चीनी नागरिकों के लिए ऐसे मसीहा बन कर सामने आई भारतीय सेना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चीन सीमा गतिरोध : चीनी नागरिकों के लिए ऐसे मसीहा बन कर सामने आई भारतीय सेना

यह ऐसे समय हुआ है,जब दोनों देश की सेनाएं पूर्वी लद्दाख में पिछले चार माह से एक-दूसरे के

भारत-चीन के बीच सीमा विवाद के बावजूद भारतीय सेना ने सिक्किम में चीनी नागरिकों को मदद पहुंचाई। दरअसल तीन चीनी नागरिक उत्तरी सिक्किम में 17,500 फीट की ऊंचाई पर अपना रास्ता भटक गए थे, जिसके बाद भारतीय सेना ने उनकी मदद की।
1599298387 11
घटना 3 सितंबर की है। यह ऐसे समय हुआ है,जब दोनों देश की सेनाएं पूर्वी लद्दाख में पिछले चार माह से एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। चीनी नागरिकों की जिंदगी पर संकट के बादल मंडराते देख, भारतीय सेना के जवान तुरंत उनके पास पहुंचे और कठोर जलवायु परिस्थितियों में मेडिकल सहायता, खाना और गर्म कपड़े की मदद पहुंचाई।
1599298399 22
भारतीय सेना ने उन्हें उनके गंतव्य के उचित जानकारी दी और वह वापस चले गए। चीनी नागरिकों ने भारतीय सेना की इस तत्काल मदद को लेकर आभार जताया।

सुशांत केस : कोर्ट का फैसला- रिया के भाई शोविक व सैमुअल को 9 सितंबर तक NCB कस्टडी में भेजा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।