सीपीए के अध्ययन में प्रदेश को देश के सर्वश्रेष्ठ शासित राज्यों में से एक : CM विजयन

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को कहा कि ‘सेंटर फॉर पब्लिक अफेयर्स’ (सीपीए) के एक अध्ययन

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बुधवार को कहा कि ‘सेंटर फॉर पब्लिक अफेयर्स’ (सीपीए) के एक अध्ययन में उनके प्रदेश को देश के सर्वश्रेष्ठ शासित राज्यों में से एक चुना गया है।
सर्वश्रेष्ठ शासित राज्यों में से एक
विजयन ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि सीपीए द्वारा जारी लोक मामलों के सूचकांक (2021) के अनुसार केरल देश के सर्वश्रेष्ठ शासित राज्यों में से एक है क्योंकि इसने आधारभूत ढांचा, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यावरण जैसे कई प्रमुख क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है तथा यहां सर्वांगीण विकास हुआ है। पोस्ट में कहा गया है कि यह सूचकांक तीन मानदंडों – समानता, विकास और स्थिरता पर आधारित है।
कोविड महामारी की रोकथाम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि अध्ययन में इस बात पर भी गौर किया गया है कि राज्य ने राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जैसे कार्यक्रमों के कार्यान्वयन तथा कोविड महामारी की रोकथाम के लिए किस हद तक बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।