झारखंड के जमशेदपुर के एक लॉज से 24 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया है। यह लॉज आदित्यपुर थाना क्षेत्र के आरआईटी मोड़ पर है और इसका नाम शुभेक्षा लॉज है। महिला का शव लॉज के कमरा नंबर 101 से मिला। मामले की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
कोलकाता के एक युवक को लेकर यहां आई थी महिला
मृतक महिला जमशेदपुर के गलुडीह की रहने वाली बताई जा रही है। लड़की का नाम कांति देवी है। आपको बता दें कि इस लॉज का संचालन ओयो द्वारा किया जाता है, जिसमें प्रेमियों को बाहर आने-जाने की इजाजत होती है। महिला के बारे में कहा जा रहा है कि वह कोलकाता के एक युवक को लेकर यहां आई थी।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी
घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। इस संबंध में होटल के मैनेजर दिलीप घोष कैमरा देखकर भागने लगा। मैनेजर ने दौड़ते हुए बताया कि दोनों दोपहर में कमरा लेने आए थे, कुछ देर बाद लड़का खाना लेने कमरे से बहार गया और फिर नहीं लौटा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और युवक की तलाश कर रही है।