अगर हम आज मानवता को जलाते हैं तो कल हम इंसान नहीं रहेंगे - ममता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अगर हम आज मानवता को जलाते हैं तो कल हम इंसान नहीं रहेंगे – ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मणिपुर की स्थिति पर गुरुवार को गहरी चिंता व्यक्त की। श्री

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मणिपुर की स्थिति पर गुरुवार को गहरी चिंता व्यक्त की। श्री बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘यह राजनीति का समय नहीं है। राजनीति और चुनाव इंतजार कर सकते हैं, लेकिन पहले हमारे खूबसूरत राज्य मणिपुर की रक्षा करनी होगी।’ उन्होंने कहा, ‘मैं मणिपुर के अपने भाइयों और बहनों से भी शांत रहने, शांति और सछ्वाव बनाए रखने का आग्रह करती हूं। अगर हम आज मानवता को जलाते हैं, तो कल हम इंसान नहीं रहेंगे।’ 
उल्लेखनीय है कि ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन मणिपुर (एटीएसयूएम ) द्वारा मणिपुर उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ आयोजित विरोध रैली के बाद बुधवार को मणिपुर में हिंसक झड़पें हुयीं। प्रदर्शनकारी मेइतेई को अनुसूचित जाति (एसटी) में शामिल करने की मांग पर निर्णय लेने के लिए न्यायालय द्वारा मणिपुर सरकार को निर्देश देने का विरोध कर रहे हैं। 
राज्य के बिशनपुर, मोरेह, इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम और चुराचांदपुर जिलों में बड़ संख्या में घरों को जला दिया गया।चुराचांदपुर जिले से महिलाओं से दुष्कर्म की खबरें आते ही पूरे राज्यभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।