अगर ममता हड़ताल से निपट नहीं सकती हैं तो इस्तीफा दें : विपक्ष - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अगर ममता हड़ताल से निपट नहीं सकती हैं तो इस्तीफा दें : विपक्ष

मजुमदार ने कहा, ‘‘क्या हड़ताली डॉक्टरों से ऐसे पेश आना चाहिये? समस्या को हल करने के बजाय, वे

पश्चिम बंगाल में विपक्षी दलों ने गुरूवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की, हड़ताल कर रहे डॉक्टरों को कथित तौर पर दी गई धमकी पर हमला बोलते हुये कहा है कि अगर वे इससे निपट नहीं सकतीं तो उन्हें बतौर स्वास्थ्य मंत्री त्यागपत्र दे देना चाहिये।

 भाजपा उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजुमदार ने कहा कि मुख्यमंत्री समस्या को हल करने के बजाए आरोप लगाने में लगी हैं। मुख्यमंत्री ने हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टरों से गुरूवार को कहा था कि वे काम पर वापस लौट आयें। उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा कि अगर आदेश का पालन नहीं किया गया तो कार्रवाई की जा सकती है। 

मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि यह हड़ताल भाजपा और माकपा की साजिश का हिस्सा है। मजुमदार ने कहा, ‘‘क्या हड़ताली डॉक्टरों से ऐसे पेश आना चाहिये? समस्या को हल करने के बजाय, वे डॉक्टरों पर ही आरोप लगा रही हैं। यह पूरी तरह अजीबोगरीब है। अगर वह हालात पर काबू नहीं पा सकतीं तो उन्हें स्वास्थ्य मंत्री के पद से त्यागपत्र दे देना चाहिये।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।