मेरे शब्दों से समस्त देशभक्तों को यदि ठेस पहुंची है तो मैं क्षमा प्रार्थी हूँ : साध्वी प्रज्ञा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मेरे शब्दों से समस्त देशभक्तों को यदि ठेस पहुंची है तो मैं क्षमा प्रार्थी हूँ : साध्वी प्रज्ञा

साध्वी प्रज्ञा ने पिछले दिनों विवादित बयान देते हुए महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया

मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा है कि अगर उनके शब्दों से किसी को भी ठेस पहुंची हो तो वे इसके लिए क्षमाप्रार्थी हैं। साध्वी प्रज्ञा ने आज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा-चुनावी प्रक्रियाओं के बाद अब समय है चिंतन मनन का, इस दौरान मेरे शब्दों से समस्त देशभक्तों को यदि ठेस पहुंची है तो मैं क्षमा प्रार्थी हूँ और सार्वजनिक जीवन की मर्यादा के अंतर्गत प्रायश्चित हेतु 21 प्रहर के मौन व कठोर तपस्यारत हो रही हूं।

sadhvi 2

साध्वी प्रज्ञा ने पिछले दिनों विवादित बयान देते हुए महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। इस बयान की चारों ओर आलोचना हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इसकी आलोचना करते हुए कहा था कि वे इस बयान पर साध्वी प्रज्ञा को मन से कभी माफ नहीं कर पाएंगे। इसके पहले साध्वी प्रज्ञा ने मुंबई हमले में शहीद हेमंत करकरे पर भी विवादित बयान दिया था। उनके इस बयान के बाद निर्वाचन आयोग ने उनके चुनाव प्रचार अभियान पर 72 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।