असम में यदि आप की सरकार बनी सभी युवाओं को रोजगार,दिल्ली और पंजाब में आप सरकारें मुफ्त बिजली दे रही : केजरीवाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

असम में यदि आप की सरकार बनी सभी युवाओं को रोजगार,दिल्ली और पंजाब में आप सरकारें मुफ्त बिजली दे रही : केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने असम में आप के सरकार

आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक व  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने असम में आप के सरकार  में आने पर मुफ्त बिजली और सभी युवाओं को रोजगार देने का रविवार को वादा किया। केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि आम आदमी पार्टी की सत्ता ने सात वर्षों में दिल्ली का चेहरा बदल दिया। 
भाजपा ने गंदी राजनीति के आलावा कुछ नहीं किया   
असम में भारतीय जनता पार्टी भी लगभग इतने ही समय के लिए सत्ता में रही है, लेकिन उसने ‘गंदी राजनीति के अलावा कुछ नहीं किया।केजरीवाल ने यहां एक रैली में कहा कि दिल्ली और पंजाब में आप सरकारें मुफ्त बिजली दे रही हैं, और अगर यह पार्टी असम में सरकार बनाती है तो यहां भी ऐसा ही होगा।
सभी बेरोजगारो को नौकरिया 
 उन्होंने वादा किया अगर वो सत्ता में आते हैं तो असम राज्य के सभी बेरोज़गार युवको को नोकरिया। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी ने सात साल में दिल्ली में 12 लाख लोगों और पंजाब में एक साल में 28,000 लोगों को रोजगार दिया है।केजरीवाल ने राज्य में आप सरकार के गठन के एक साल के भीतर गुवाहाटी के सभी घरों में पाइप से पानी पहुंचाने का भी आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।