मैं पुर्तगाली नागरिक नहीं हूं : गोवा विधानसभा उपाध्यक्ष - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मैं पुर्तगाली नागरिक नहीं हूं : गोवा विधानसभा उपाध्यक्ष

नागरिकता के लिए आवेदन करने के बाद चुनाव लड़ूं। उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी भी पुर्तगाल के पासपोर्ट के

गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष इसिडोर फर्नांडिस पर एक कार्यकर्ता ने 2014 से पुर्तगाल की नागरिकता रखने का सोमवार को आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। हालांकि फर्नांडिस ने खुद पर लगे आरोपों को नकारते हुए कहा कि वह भारतीय नागरिक हैं। उन्होंने कार्यकर्ता आयरिस रोड्रिग्ज को चुनौती दी कि अगर वह चाहें तो अदालत जा सकते हैं। 
रोड्रिग्ज ने कहा कि फर्नांडिस 2014 से ही पुर्तगाल की नागरिकता लिये हुए हैं और वह किसी भी संवैधानिक पद पर आसीन होने योग्य नहीं हैं। 
रोड्रिग्ज ने कहा, ‘लिस्बन में अधिकारियों ने इस आशय का एक दस्तावेजी प्रमाण प्रस्तुत किया है कि कैनाकोना से मौजूदा विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष ने 22 अप्रैल 2014 को पुर्तगाली नागरिकता हासिल की थी। फर्नांडिस को विधायक और उपाध्यक्ष पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।’
हालांकि फर्नांडिस ने कहा कि वह भारतीय नागरिक हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘मैं मूर्ख नहीं हूं जो पुर्तगाल की नागरिकता के लिए आवेदन करने के बाद चुनाव लड़ूं। उन्होंने कहा, ‘मैंने कभी भी पुर्तगाल के पासपोर्ट के लिये आवेदन नहीं किया। 
मैंने किसी भी अन्य देश की नागरिकता नहीं ली। रोड्रिग्ज अगर चाहें तो इसे अदालत में चुनौती दे सकते हैं।’ फर्नांडिस कांग्रेस के उन दस विधायकों में से एक हैं, जो इस महीने की शुरुआत में भाजपा में शामिल हो गए थे। पिछले सप्ताह उन्हें सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुना गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।