मध्य प्रदेश में उमस ने किया बेचैन, बारिश की संभावना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मध्य प्रदेश में उमस ने किया बेचैन, बारिश की संभावना

राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान 41 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म खरगोन रहा। मौसम

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार की सुबह से बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। हालांकि मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में आगामी 24 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना जताई है। क्षेत्र में रविवार की सुबह से मौसम साफ है और तेज धूप है।
तेज धूप के कारण बढ़ी उमस लोगों को सता रही है। हालांकि आसमान में छाए हल्के बादल धूप से कुछ राहत दे रहे हैं। बीते 24 घंटों के दौरान नौगांव, उमरिया, रीवा, सागर, बैतूल, होशंगाबाद आदि स्थानों पर बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। 
राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान 41 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म खरगोन रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 26़ 8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23़ 5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 26़ 5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 27़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 39़ 8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 36़ 7 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 39़ 3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 36़ 5 डिग्री सेल्सियस रहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।