HP Election: चुनाव पर सियासी खेल! 58 विधायकों की संपत्ति में औसतन 12 करोड़ रुपये की वृद्धि - Punjab Kesari
Girl in a jacket

HP Election: चुनाव पर सियासी खेल! 58 विधायकों की संपत्ति में औसतन 12 करोड़ रुपये की वृद्धि

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ रहे 58 विधायकों की संपत्ति में बीते पांच साल के दौरान औसतन

हिमाच प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दावंपेच तेज हो गए है। इसी साल कुल 58 सीटों के लिए चुनाव होने वाले है। चुनाव लड़े रहे 58 विधायकों की संपत्ति में पिछले 5 साल के दौरान तकरीबन 12.08 करोड़ रूपये की वृद्धि हुई है। 
2017 में 90.73 करोड़ रुपये थी जो 2022 में बढ़कर 128.45 करोड़ रुपये
‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) और ‘हिमाचल प्रदेश इलेक्शन वॉच’ द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक 49 विधायकों की संपत्ति में 5 से लेकर 1,167 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जबकि नौ विधायकों की संपत्ति में गिरावट देखी गई।
BJP make merry with Vijayapura, Kollegal local body wins | Deccan Herald
चौपाल निर्वाचन क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बलबीर सिंह वर्मा की संपत्ति में बीते पांच वर्षों में सबसे अधिक 37.71 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। उनकी संपत्ति 2017 में 90.73 करोड़ रुपये थी जो 2022 में बढ़कर 128.45 करोड़ रुपये हो गई। उनकी आय के स्रोत वेतन, किराये की आय, होटल, पेट्रोल पंप और बागवानी हैं।
विधायक विक्रमादित्य सिंह की संपत्ति में 17 करोड़ का हुआ इजाफा
मंडी से भाजपा के विधायक अनिल शर्मा की संपत्ति में 17.23 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई, जबकि शिमला ग्रामीण से कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य सिंह की संपत्ति में 17.06 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ और वह तीसरे स्थान पर रहे। पालमपुर से कांग्रेस के विधायक आशीष बुटेल की संपत्ति 8 करोड़ रुपये बढ़कर 30.25 करोड़ रुपये हो गई, जबकि गगरेट से भाजपा के विधायक की संपत्ति 7.17 करोड़ रुपये बढ़कर 28.01 करोड़ रुपये हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।