हनीप्रीत इंसां पर टिप्पणी, कैदी को एक साल के कारावास की सजा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हनीप्रीत इंसां पर टिप्पणी, कैदी को एक साल के कारावास की सजा

हनीप्रीत जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की शिष्या है और स्वयं भी

सागर : सागर की एक स्थानीय अदालत ने एक कैदी को हनीप्रीत इंसां पर टिप्पणी पर जेल में बंद अपने साथी कैदी से मारपीट करने के लिए एक साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। 
हनीप्रीत जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की शिष्या है और स्वयं भी जेल में बंद है। जिला अभियोजन के मीडिया प्रभारी ब्रजेश दीक्षित ने कहा कि सागर के प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट करनाल सिंह श्याम ने शुक्रवार को इस मामले में फैसला सुनाया। दीक्षित ने कहा कि अदालत ने आरोपी मुकेश रायकवार (26) को भारतीय दंड संहिता की धारा 324 के तहत एक साल सश्रम कारावास की सजा सुनायी। 
उन्होंने कहा कि यह घटना 27 सितम्बर 2017 को तब हुई जब सागर की केंद्रीय जेल में बंद दोनों कैदी टीवी देख रहे थे और उस समय हनीप्रीत इंसां और गुरमीत राम रहीम सिंह पर एक समाचार चैनल टीवी खबर चल रही थी। उसी दौरान
रायकवार ने अपने साथी कैदी प्रताप राजपूत पर टिन की डस्टबीन से हमला कर दिया था। 
दीक्षित ने कहा कि टीवी पर समाचार देखने के बाद राजपूत ने कहा था कि इंसां को अपने कुकर्मों की कीमत चुकानी पड़ेगी। राजपूत की इस टिप्पणी को पर दोनों कैदियों में विवाद हो गया और रायकवार ने राजपूत पर हमला कर किया। 
जेल प्रशासन की शिकायत पर गोपालगंज पुलिस थाने में रायकवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।