हिमंत बिस्वा सरमा अपने मंत्रियों को दिल्ली में तीन प्रसिद्ध स्मारकों में ले गए, जो वर्तमान मोदी सरकार के दौरान बनाए गए थे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हिमंत बिस्वा सरमा अपने मंत्रियों को दिल्ली में तीन प्रसिद्ध स्मारकों में ले गए, जो वर्तमान मोदी सरकार के दौरान बनाए गए थे

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अपनी पूरी सरकार और वरिष्ठ अधिकारियों को नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा निर्मित

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अपनी पूरी सरकार और वरिष्ठ अधिकारियों को नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा निर्मित तीन महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्मारकों पर ले गए। हिमंत विश्व शर्मा रविवार को अपनी पूरी मंत्रिपरिषद एवं वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा यहां निर्मित तीन अहम राष्ट्रीय स्मारकों पर ले गये। यह दल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, राष्ट्रीय पुलिस स्मारक और प्रधानमंत्री संग्रहालय गया। असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी इस दल का हिस्सा थे। शर्मा ने ट्वीट किया,‘‘माननीय राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया जी और मंत्रिमंडलीय सहयोगियों की उपस्थिति में नयी दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर मैंने अपने वीर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि दी जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना प्राणोत्सर्ग किया। उनका पराक्रम आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।’’
हमें गर्व की अनुभूति कराता है
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक युद्ध स्मारक देश के युद्ध नायकों के पराक्रम के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा, ‘‘ हम उनके सर्वोच्च बलिदान एवं समर्पण के प्रति सदैव ऋणी रहे हैं जो हमें गर्व की अनुभूति कराता है।’’ शर्मा ने कहा कि वह युद्ध स्मारक जाकर भाव-विह्वल हो गये। राष्ट्रीय पुलिस स्मारक के बारे में उन्होंने कहा कि यह पराक्रमी पुलिसकर्मियों के प्रति एक सम्मान है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ उनके पराक्रम के प्रति हमारा अनंत आभार। आज माननीय राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ हमने अपने बहादुर पुलिसकर्मियों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।’’
1679230764 untitled 3 copy.jpg4524242420
विरासत एवं उपलब्धियों को दर्शाता है
मुख्यमंत्री ने कहा कि भव्य राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर आना और श्रद्धांजलि अर्पित करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है जहां काले ग्रेनाइट पत्थर की 30 फुट ऊंची एकल मूर्ति और एक पराक्रम की दीवार है जिस पर 35134 शहीद पुलिसकर्मियों के नाम हैं। प्रधानमंत्री संग्रहालय घूमने के बाद शर्मा ने कहा कि यह सन 1947 के बाद से देश के सभी प्रधानमंत्रियों की विरासत एवं उपलब्धियों को दर्शाता है। उन्होंने कहा, ‘‘यह ऐतिहासिक संग्रहालय भारत के ऐतिहासिक विकास की गाथा पेश करता है। सभी के लिए प्रेरणादायी स्थल है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।