Himachal Pradesh: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल के 15वें CM के तौर पर शपथ ली - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Himachal Pradesh: सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल के 15वें CM के तौर पर शपथ ली

कांग्रेस नेता एवं चार बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को एक समारोह में हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस नेता एवं चार बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।  हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शिमला के रिज मैदान में सुक्खू को सीएम पद की शपथ दिलाई।शपथग्रहण समारोह में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
 मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने यहां ऐतिहासिक रिज मैदान में खुले आकाश के नीचे आयोजित एक समारोह में 58 वर्षीय सुक्खू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
अशोक गहलोत भी समारोह में शामिल हुए
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस समारोह में शामिल हुए।केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और वरिष्ठ नेता सचिन पायलट भी शपथग्रहण समारोह में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।