किन्नौर भूस्खलन : 6 और शव मिलने के बाद 23 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा, 9 अन्य लोगों की तलाश जारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

किन्नौर भूस्खलन : 6 और शव मिलने के बाद 23 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा, 9 अन्य लोगों की तलाश जारी

निचार तहसील में राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर चौरा गांव में मलबे से छह शव निकाले गए हैं। बाकी

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में हुए भूस्खलन के बाद आज चौथे दिन भी राहत और बचाव कार्य जारी है। भूस्खलन स्थल से शनिवार को 6 और लोगों के शव बरामद हुए, जिसके बाद मृतक की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। वहीं अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बताया कि निचार तहसील में राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर चौरा गांव में मलबे से छह शव निकाले गए। उन्होंने कहा कि बाकी नौ लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान जारी है। इस बीच, भूस्खलन वाले स्थान पर पत्थरों के गिरने की लगातार घटनाओं को देखते हुए, निचार अनुविभागीय जिलाधिकारी(एसडीएम) मनमोहन सिंह ने जनता की सुरक्षा के लिए इस स्थान पर रात नौ बजे से सुबह नौ बजे तक सभी प्रकार के वाहनों को प्रतिबंधित करने का आदेश दिया है।
उन्होंने गुरुवार को जारी अपने आदेश में कहा कि भावनगर थाना प्रभारी स्थल के दोनों ओर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करेंगे। इलाके के पास शुक्रवार शाम एक बस पर एक पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो लोग घायल हो गए। इस बीच, मोख्ता ने बताया कि तलाश और बचाव अभियान शुक्रवार रात रोक दिया गया था। इसे शनिवार सुबह करीब छह बजे फिर से शुरू किया गया।
1628935936 kinnaur 1
उन्होंने बताया कि एक एसयूवी और उसमें बैठे लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। उनका अभी कुछ पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वाहन मलबे के साथ नीचे लुढ़क गया हो। स्थानीय पुलिस, होमगार्ड, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के कर्मी संयुक्त रूप से बचाव अभियान चला रहे हैं।
घटना के दिन 10 लोगों के शव मिले थे तथा 13 घायलों को बचा लिया गया था। बचाव और राहत अभियान के दौरान बुधवार को टाटा सुमो टैक्सी में फंसे आठ शव बरामद किए गए थे। बुधवार को ही दो कार क्षतिग्रस्त हालत में मिली थीं लेकिन उनमें कोई नहीं मिला। गुरुवार को चार और शव बरामद हुए थे और इस आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई थी। 
1628935947 kinnaur 2
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बृहस्पतिवार को घटना स्थल का दौरा करने के बाद बताया था कि अब भी 16 लोग लापता हैं। इसके बाद अधिकारियों ने बताया कि अब तक छह और शव मिले हैं और कम से कम नौ लोग अब भी लापता है। अधिकारियों ने बताया कि एक ट्रक भी मिला है, जो चट्टान गिरने के कारण नदी की ओर लुढ़क गया था और उसके चालक का शव मिल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।