क्रिसमस पर हिमाचल प्रदेश में ठंड का कहर बढ़ा, मनाली में पारा शून्य से नीचे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्रिसमस पर हिमाचल प्रदेश में ठंड का कहर बढ़ा, मनाली में पारा शून्य से नीचे

क्रिसमस पर शीत लहर का प्रकोप और बढ़ने से केलांग में तापमान शून्य से नीचे 9.4 डिग्री सेल्सियस

शिमला : हिमाचल प्रदेश में क्रिसमस पर शीत लहर का प्रकोप और बढ़ने से केलांग में तापमान शून्य से नीचे 9.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं मशहूर पर्यटक स्थल मनाली में तापमान शून्य से नीचे 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान सोमवार शाम साढ़े पांच बजे से मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे के बीच दर्ज किया गया। शिमला के मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि कल्पा, सोलन, भुंतर, सुंदरनगर और सोबघ में भी तापमान शून्य से नीचे रहा।

जनजातीय लाहौल और स्पीति जिले का प्रशासनिक केंद्र केलांग राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। सिंह ने बताया कि कल्पा में तापमान शून्य से नीचे 4.6 डिग्री सेल्सियस, सोबघ में शून्य से नीचे 1.7 डिग्री सेल्सियस, भुंतर में शून्य से नीचे एक डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर में शून्य से नीचे 0.7 डिग्री सेल्सियस और सोलन में तापमान शून्य से नीचे 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी शिमला में तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि कुफरी में तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस और डलहौजी में 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।