Himachal Pradesh News : हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून के मौसम में 205 लोगों की जान गई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Himachal Pradesh News : हिमाचल प्रदेश में इस साल मानसून के मौसम में 205 लोगों की जान गई

हिमाचल प्रदेश में पिछले डेढ़ महीने में मानसून के मौसम में कम से कम 205 लोगों की जान

हिमाचल प्रदेश में पिछले डेढ़ महीने में मानसून के मौसम में कम से कम 205 लोगों की जान चली गई और सात लापता हो गए। राज्य के आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
चट्टान गिरने की कई घटनाओं में 33 लोग मारे
उन्होंने यह भी कहा कि 29 जून से राज्य को सड़कों, पानी की लाइनों और बिजली पारेषण व्यवस्था के क्षतिग्रस्त होने के कारण कुल 1,014.08 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।उन्होंने बताया कि मानसून के इस मौसम में 29 जून से 16 अगस्त तक 35 दुर्घटनाओं में कम से कम 103 लोगों की जान चली गई, और पेड़ तथा चट्टान गिरने की कई घटनाओं में 33 लोग मारे गए।
1660811661 himchal pradesh
विभिन्न हिस्सों में मानसून से कई लोगों गई जान 
मोख्ता ने कहा कि छह घटनाओं में 25 लोग डूब गए, भूस्खलन की 48 घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई और इस अवधि के दौरान अचानक बाढ़ आने की 51 घटनाएं हुईं जिनमें तीन लोगों की जान चली गई।उन्होंने बताया कि इसके अलावा, राज्य के विभिन्न हिस्सों में मानसून से संबंधित घटनाओं में 120 जानवर भी मारे गए, 95 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और 335 घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।