हिमाचल प्रदेश : मौसम विभाग की भविष्यवाणी कई क्षेत्रो में बारिश के बर्फबारी की संभावना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हिमाचल प्रदेश : मौसम विभाग की भविष्यवाणी कई क्षेत्रो में बारिश के बर्फबारी की संभावना

हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में आगामी रविवार और सोमवार को भारी बारिश, बर्फबारी और आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम कार्यालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मौसम कार्यालय ने बताया कि शनिवार को मौसम शुष्क रहा और दिन के तापमान में मामूली वृद्धि हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ऑरेंज चेतावनी जारी

मौसम कार्यालय ने बताया कि 18 और 19 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार बारिश/बर्फबारी और मेघगर्जन के साथ ओलावृष्टि, तेज हवाएं चलने की संभावना है और ‘ऑरेंज’ चेतावनी जारी की गई है। मौसम कार्यालय के मुताबिक 20 और 21 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाएं और आकाशीय बिजली के साथ भारी बारिश/बर्फबारी और तूफान की भविष्यवाणी की गई है। इन दो दिनों के लिए कार्यालय ने ‘येलो’ चेतावनी जारी की गई है।

बर्फबारी होने की संभावना

कार्यालय ने बताया कि शनिवार रात पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमी हिमालय के प्रभावित होने की वजह से निचले इलाकों में इस अवधि में अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश, मध्य और ऊंची पहाड़ियों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
अधिकांश स्थानों पर शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। जनजातीय किन्नौर के कल्पा और केलोंग, लाहौल-स्पीति जिलों में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से क्रमश: 10 और छह डिग्री अधिक है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 9 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।