अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने के बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा पूरे दिन के लिए स्थगित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने के बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा पूरे दिन के लिए स्थगित

जेटली का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ निगमबोध घाट में किया गया। इस दौरान भाजपा सहित

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देने के बाद उसे पूरे दिन के लिए स्थगित कियागया। विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने पूरे दिन के लिए सदन को स्थगित करने से पहले कहा, ‘‘ राष्ट्र ने एक महान नेता खो दिया।’’ इस दौरान सदन में दो मिनट का मौन धारण भी किया गया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि जेटली न सिर्फ भाजपा के नेता थे बल्कि एक राष्ट्रीय नेता भी थे। विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, माकपा विधायक राकेश सिंघा, राज्य में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुखु, शिक्षा एवं संसदीय मामलों के मंत्री सुरेश भारद्वाज और उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने जेटली को श्रद्धांजलि दी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता जेटली का निधन शनिवार को एम्स में हो गया। उन्हें नौ अगस्त को सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के साथ अस्पताल में भर्ती किया गया था। जेटली का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ निगमबोध घाट में किया गया। इस दौरान भाजपा सहित विभिन्न दलों के नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।