हिमाचल प्रदेश : शीत लहर का जारी कहर, कुछ इलाको में हुई बर्फ़बारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हिमाचल प्रदेश : शीत लहर का जारी कहर, कुछ इलाको में हुई बर्फ़बारी

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय इलाकों और ऊंची पहाड़ियों में रविवार को शीतलहर की स्थिति बरकरार रही और कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार लाहौल और स्पीति के कुकुमसेरी में रात का सबसे कम तापमान शून्य से 13.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

  • अन्य स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान
  • केलांग में रात का तापमान शून्य से 11.7 डिग्री सेल्सियस
  • 292 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद

शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस

tapmaan

मौसम कार्यालय के अनुसार, मनाली में चार सेंटीमीटर (सेमी) बर्फबारी हुई, इसके बाद कल्पा में 3.5 सेमी, सांगला में 3.2 सेमी, खदराला में दो सेमी और सराहन में एक सेमी बर्फबारी हुई, जबकि शिमला, कुफरी, डलहौजी, केलोंग, कुकुमसेरी और गोंडला में हल्की बर्फबारी हुई। राज्य में चार राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 292 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, इनमें से 246 सड़कें लाहौल और स्पीति में, 29 चंबा में और 10 कुल्लू में बंद हैं। केलांग में रात का तापमान शून्य से 11.7 डिग्री सेल्सियस और कल्पा में शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

येलो अलर्ट जारी

yellow alrt jari kakaka

नारकंडा, कुफरी, डलहौजी, मनाली, शिमला के पर्यटक रिसॉर्ट्स में तापमान क्रमश: शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे, शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे और 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने 25 फरवरी से एक मार्च तक ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने 26, 27 और 29 फरवरी को मध्य पहाड़ियों में कुछ स्थानों पर और एक मार्च को कई अन्य स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम कार्यालय ने ‘येलो’ अलर्ट भी जारी किया है, जिसमें 26, 27, 29 फरवरी और एक और दो मार्च को अलग-अलग स्थानों पर तूफान आने और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।