हिमाचल प्रदेश : AAP नेता कर सकते हैं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का चुनावी वादा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हिमाचल प्रदेश : AAP नेता कर सकते हैं स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का चुनावी वादा

हिमचाल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में

हिमचाल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है।आम आदमी पार्टी प्रदेश में बृहस्पतिवार को मतदाताओं के लिए स्वास्थ्य संबंधी ‘‘गारंटी’’ की घोषणा कर सकती है। कई चुनावी वादे किये जा रहे है।  
स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के संबंध में 
‘‘दूसरी गारंटी’’ की घोषणा ऊना जिले के कपिला फार्म में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया करेंगे।राज्य में प्रवेश करने की कोशिश कर रही आप ने 17 अगस्त को शैक्षणिक मानकों में सुधार से संबंधित ‘‘गारंटी’’ मतदाताओं को दी थी।समझा जाता है कि ‘‘दूसरी गारंटी’’ पहाड़ी राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के संबंध में होगी।
कैसे पंजाब की भगवंत मान सरकार ने हरियाणा में AAP की मुसीबतें बढ़ा दी हैं? |  TV9 Bharatvarsh
भगवंत मान और मनीष सिसोदिया ने पिछले हफ्ते कहा था कि दिल्ली की तर्ज पर राज्य के सभी स्कूलों में सुधार किया जाएगा, निजी स्कूलों को अवैध रूप से फीस बढ़ाने की अनुमति नहीं होगी, अस्थायी शिक्षकों को नियमित किया जाएगा, शिक्षकों के रिक्त पद भरे जाएंगे और उन्हें गैर शैक्षणिक कार्य नहीं दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।