हिमाचल प्रदेश : कुल्लू में कार पर पत्थर गिरने से 6 साल के बच्चे की मौत, 3 अन्य घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हिमाचल प्रदेश : कुल्लू में कार पर पत्थर गिरने से 6 साल के बच्चे की मौत, 3 अन्य घायल

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में 6 माइल में एक कार पर पत्थर गिरने से एक छह साल के

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में 6 माइल में एक कार पर पत्थर गिरने से एक छह साल के लड़के की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को दो बच्चों सहित एक परिवार के चार सदस्य अपनी कार में यात्रा कर रहे थे, तभी उस पर पत्थर और चट्टानें गिर गईं।
दूसरे बच्चे की भी आंख पर आई चोट 
मिली जानकारी के अनुसार, चारो सदस्यो को जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया, जहां छह साल बच्चे के सर पर चोट आने की वजह से उसकी मृत्यु हो गई। वहीं दूसरे बच्चे की आंख पर चोट लगी है लेकिन वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। अधिकारियों ने बताय कि, उनके पिता कार चला रहे थे और उनकी माँ भी घटना में घायल हुई है। बता दें, परिवार मंडी जिले के सुंदरनगर से है और वे कुल्लू से आ रहे थे।
राज्य में 200 से अधिक सड़कें बंद
इस बीच राज्य के सोलन जिले में शुक्रवार तड़के भूस्खलन के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर शिमला-कालका मार्ग बंद हो गया। एक सप्ताह बाद गुरुवार को यह सड़क खोल दी गई। अधिकारियों के अनुसार, भारी बारिश और उसके बाद भूस्खलन और पहाड़ी से मलबा गिरने की घटनाओं के कारण राज्य भर में 200 से अधिक सड़कें अभी भी बंद हैं। राज्य के राजस्व और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने शुक्रवार को कहा, “राज्य में 200 से अधिक सड़कें बंद हैं और बहाली का काम चल रहा है, 200 से अधिक बिजली आपूर्ति योजनाएं भी बंद हैं। हमारी टीमें और अधिकारी मैदान में हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।