हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पैराग्लाइडिंग के दौरान गिरने से 19 साल की खुशी भवसार की मौत हो गई। यह घटना धर्मशाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंद्रुनाग पैराग्लाइडिंग साइट पर हुई है। हादसे में जान गंवाने वाली लड़की गुजरात की थी। वहीं, पैराग्लाइडर पायलट भी घायल है, उसका इलाज चल रहा है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी बीर बहादुर ने बताया कि, आज धर्मशाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंद्रुनाग पैराग्लाइडिंग साइट पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। गुजरात की एक लड़की पैराग्लाइडिंग के दौरान गिर गई, उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई…पैराग्लाइडर पायलट घायल है, उसका इलाज चल रहा है…पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#WATCH हिमाचल प्रदेश: धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान गिरने से 19 वर्षीय लड़की की मृत्यु हो गई।
एडिशनल SP बीर बहादुर ने बताया, “आज धर्मशाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत इंद्रुनाग पैराग्लाइडिंग साइट पर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। गुजरात की एक लड़की पैराग्लाइडिंग के दौरान गिर गई,… pic.twitter.com/xpXwr6YwRi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2025
संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद पैराग्लाइडर का संतुलन बिगड़ गया जिससे दोनों जमीन पर गिर गए। खुशी को गंभीर चोटें लगीं और उसे आनन-फानन में धर्मशाला के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। वहीं पायलट मुनिश कुमार को मामूली चोटें आने के बाद प्राथमिक उपचार दिया गया।