जैसे-जैसे गर्मी पास आ रही है वैसे ही वैसे गर्मी अपने रिकॉर्ड तोड़ रही है। ये हाल केवल मैदानी इलाकों का ही नहीं इस बार भीषण गर्मी पहाड़ों पर भी हो रही है। बता दें हिमाचल प्रदेश में अब तापमान बढ़ने लगा है। पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर दर्ज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शिमला में फरवरी में न्यूनतम तापमान ने आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
पहाड़ों पर भी टूटे गर्मी से सारे रिकॉर्ड
मौसम विभाग कि माने तो शुक्रवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान ने आठ साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले फरवरी 2015 में तापमान 14.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। तापमान में बढ़ोतरी होने से हिमाचल के मौसम में ठंडक कम हो गई है। हिमाचल के पड़ोसी राज्यों के प्रमुख शहरों में न्यूनतम तापमान शिमला से कम रहा चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस, देहरादून में 11.1 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया शिमला में अधिकतम तापमान सामान्य से कई डिग्री अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। सूत्रों के औसर आज मौसम के मिजाज में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। हालाँकि अभी तक गर्मी का मौसम पूरी तरह शुरू नहीं हुआ है उसके बावजूद भी गर्मी का असर ज्यादा देखा जा रहा है इतना ही नहीं इस बार हिमाचल में भी गर्मी का 8 साल का रिकॉर्ड टूट गया है।