प्रियंका को हिरासत में लेने के विरोध में हिमाचल कांग्रेस ने योगी का पुतला जलाया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका को हिरासत में लेने के विरोध में हिमाचल कांग्रेस ने योगी का पुतला जलाया

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय राजीव भवन के पास

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने का विरोध करते हुये कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय राजीव भवन के पास एकत्रित हुए और पुतला दहन किया। 

कांग्रेस ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा – उप्र में ”जंगल राज” सोनभद्र में हुई संस्थागत हत्याएं

शुक्रवार को, कांग्रेस महासचिव व पूर्वी उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया और सोनभद्र जाने से रोक दिया गया, जहां बुधवार को 10 आदिवासियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राठौड़ ने हिरासत को ‘‘अवैध और लोकतंत्र की हत्या’’ करार दिया। कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता मुकेश अग्निहोत्री, राज्य युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर और राज्य महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनाब चंदेल भी विरोध प्रदर्शन में शामिल थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।