बरहेट और दुमका विधानसभा सीट से चुनाव लड़गे हेमंत सोरेन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बरहेट और दुमका विधानसभा सीट से चुनाव लड़गे हेमंत सोरेन

20 दिसंबर को पांचवें और अंतिम चरण में मतदान होना है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन बरहेट

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन झारखंड में संथालपरगना के बरहेट और दुमका सीट से विधानसभा का चुनाव लड़गे। झामुमो ने आज यहां विधानसभा चुनाव के लिए अपनी सातवीं सूची जारी की है, जिसमें 13 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की की गई है। इन तेरह में से 11 सीटें आदिवासी बहुल संथालपरगना से है, जहां इस वर्ष 20 दिसंबर को पांचवें और अंतिम चरण में मतदान होना है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन बरहेट और दुमका सीट से विधानसभा का चुनाव लड़गे।
इससे पूर्व वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में भी श्री सोरेन ने इन दो सीटों से ही चुनाव लड़ था। वह बरहेट से जीत गए थे लेकिन दुमका में उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी डॉ। लुईस मरांडी ने पराजित कर दिया था। झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बहु और दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन को एक बार फिर जामा से उम्मीदवार बनाया है। वह जामा की निवर्तमान विधायक हैं। हालांकि पार्टी ने लिट्टीपाड़ के निवर्तमान विधायक स्टीफन मरांडी को टिकट न देकर इसी सीट से उनके पुत्र दिनेश विलियम मरांडी को प्रत्याशी बनाया है। इस बार झामुमो ने स्टीफन मरांडी को महेशपुर (सुरक्षित) के चुनावी रण में उतारा है। 
सूची के मुताबिक हाजी हुसैन अंसारी को मधुपुर से, अशोक मंडल को निरसा से, विजय रजवार को चंदनकियारी (सु) से, लोबिन हेम्ब्रम को बोरियो (सु) से, केताबुद्दीन अंसारी को राजमहल से, नलिन सोरेन को शिकारीपाड़ (सु) से, रवींद, नाथ महतो को नाला से और अशोक कुमार को पोड़याहाट से टिकट दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।